राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय

Rajgopal Sanskrit Mahavidyalaya
logo Image

शिक्षण व्यवस्था

छात्रों की समुचित शिक्षा हेतु महाविद्यालय में वर्तमान समय में प्राचार्य सहित 6 शिक्षक कार्यरत है जबकि महाविद्यालय में शिक्षण हेतु अध्यापकों के 12 पद स्वीकृत है । शासन द्वारा नियुक्तियों पर प्रतिबन्ध के नाते इन पदों पर सुयोग्य विद्वानों की नियुक्तियां संस्था द्वारा चाह कर भी नहीं की जा सकी हैं । संस्था का प्रयास है कि योग्यतम विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति कर शिक्षण व्यवस्था का स्तर सुधारा जाय । संस्था के वर्तमान प्राचार्य डा० अशोक कुमार पाण्डेय इस दिशा में अत्यन्त प्रभावी कार्य कर रहे हैं उनके शिक्षण कार्यशैली से प्रभावित होकर अनेक अन्य विद्यालयों के छात्र भी संस्था में अध्ययनार्थ उन्मुख हो रहे हैं । विद्यालय की छात्र संख्या में भी पर्याप्त अभिवृद्धि हुई है । संस्था ने प्रयास करके ज्योतिष, वेद जैसे गम्भीर विषयों में छात्रों का अहित न हो इसलिए शासन के प्रस्तावानुरूप अवकाश प्राप्त शिक्षकों का भी योगदान स्वीकार किया है । जिससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हो रहा है । संस्था में वर्तमान में कार्यरत अध्यापकों का विवरण अधोलिखित है –


नाम पद
 फोटो 
डा० अशोक कुमार पाण्डेय (प्राचार्य) Image
श्री शरद कुमार शुक्ल (आधुनिक विषय अध्यापक) Image
श्री नारायण झा (वेद अध्यापक) Image
श्री राधेश्याम पाण्डेय (ज्योतिष अध्यापक) Image
श्री जग प्रसाद पाण्डेय (साहित्य अध्यापक)
श्री भगवती प्रसाद मिश्र (व्याकरण अध्यापक)
श्री राम बहादुर तिवारी (आधुनिक विषय अध्यापक)
श्रीमती रंजू देवी (लिपिक)
श्री दुर्गेश पाण्डेय (परिचारक)
x