| 1. छात्रों का प्रवेश सामान्यतः 1 जुलाई से प्रारम्भ होता है । |
|---|
| 2. महाविद्यालय में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा अथवा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टर मीडिएट परीक्षा (संस्कृत) विषय के साथ उत्तीर्ण छात्रों का प्रवेश होता है । |
| 3. माध्यमिक विद्यालय में कक्षा- 8 उत्तीर्ण छात्रों का प्रवेश पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा- 9 में लिया जाता है । |
| 4. सभी छात्रों का प्रवेश साक्षात्कार द्वारा योग्यता परीक्षा के आधार पर किया जाता है । |
| 5. प्रवेश हेतु छात्रों द्वारा निर्धारित प्रवेश आवेदन पत्र भरना होता है । |
| 6. छात्रावासीय छात्रों हेतु छात्रावास सम्बन्धी नियमों का पालन करना होता है । इस आशय के प्रतिज्ञापत्र पर हस्ताक्षर के बाद ही छात्रों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाता है । |